Thursday, April 25, 2024
HomePoliticsपाकिस्तानी हिन्दू लड़की की सुषमा स्वराज जी ने की मदद - सराहनीय...

पाकिस्तानी हिन्दू लड़की की सुषमा स्वराज जी ने की मदद – सराहनीय पहल

- Advertisement -

पाकिस्तान में हिन्दुओं की क्या स्थिति है यह आप सभी जानते हैं | किस तरह मोदी सरकार बनने के बाद कई हिन्दू परिवार पाकिस्तान से भारत आ रहे हैं एवं भारत सरकार उनकी हर संभव मदद कर रही है इस बारे में भी आपने कई समाचार सुने एवं पढ़े होंगे | पाकिस्तानी हिन्दुओं की मदद करना केंद्र सरकार की सराहनीय पहल है क्योंकि उन पर जिस तरह के अत्याचार पाकिस्तान में हो रहे हैं उनको देखते हुए उनका एक मात्र सहारा भारत ही बचा है | यदि भारत भी उनकी मदद न करता तो वो कहाँ जाते क्योंकि किसी अन्य देश से तो किसी भी तरह की मदद की उम्मीद भी नहीं है | शायद पिछली सरकारों को उनका तथाकथित सेकुलरिज्म पाकिस्तानी हिन्दुओं की मदद करने से रोक देता था |

एक पाकिस्तानी हिन्दू लड़की जो कि एक मेधावी छात्रा है और भारत में डॉक्टर बनने के सपने के साथ आई थी | लेकिन कुछ नियमों की वजह से उसे मेडिकल के एग्जाम में बैठने की इज़ाज़त नहीं मिली क्योंकि वह भारत की नागरिक नहीं है | यह खबर जब सुषमा स्वराज जी को पता चली तो उन्होंने इस लड़की की पूरी मदद करने का आश्वासन दिया | देखिये किस तरह इस खबर पर सुषमा स्वराज जी ने प्रतिक्रिया दी |

Sushma Swaraj helped Pakistani hindu girl

मोदी सरकार के मंत्रियों द्वारा फेसबुक / ट्विटर पर ही समस्याओं को सुनने एवं सुलझाने का यह कोई पहला केस नहीं है | हम आये दिन देखते हैं किस तरह कभी रेलमंत्री सुरेश प्रभु जी तो कभी सुषमा स्वराज जी तो कभी कोई और मंत्री फेसबुक ट्विटर पर मिली शिकायतों का समाधान कर देते हैं | जिस देश में जनता को यह शिकायत रहती थी कि नेता जी चुनाव के बाद ५ साल दिखाई ही नहीं देते और न ही समस्याएं सुलझाते हैं उस देश में मंत्रियों द्वारा फेसबुक ट्विटर पर ही समस्याएं सुलझा देना एक बदलते भारत के संकेत देता है |

- Advertisement -
Varun Shrivastava
Varun Shrivastavahttp://www.sarthakchintan.com
He is a founder member and a writer in SarthakChintan.com.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular