Saturday, April 20, 2024
HomePoliticsमोदी जी पोस्ट ग्रेजुएट हैं - क्या केजरीवाल जी सोनिया जी एवं...

मोदी जी पोस्ट ग्रेजुएट हैं – क्या केजरीवाल जी सोनिया जी एवं राहुल जी की शिक्षा पर उठाएंगे सवाल ?

- Advertisement -

कुछ दिन से केजरीवाल जी ने मोदी जी की शिक्षा पर बहुत सवाल उठाये हुए हैं | हालाँकि यह समतय ऐसा था जबकि देश में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय अगस्ता डील में हुआ घोटाला है लेकिन ऐसे समय में केजरीवाल जी का यह अनावश्यक मुद्दा उठाना उनकी प्राथमिकता बताता है और साथ ही उनकी नियत पर भी सवाल उठता है |

मोदी जी की शिक्षा पर केजरीवाल जी द्वारा की गयी मांग को आर टी आई के अंतर्गत मान कर आदेश भी जारी हुए कि मोदी जी कि शिक्षा पर जानकारी सार्वजानिक की जाये | अब ये जानकारी सार्वजनिक कर दी गयी है | गुजरात के शिक्षा मंत्री ने कहा कि यदि कोई आधिकारिक संस्था हम से मोदी जी की मार्कशीट सार्वजनिक करने की मांग करेगी तो हम वह भी करेंगे लेकिन अभी तक किसी ने ऐसी कोई मांग की नहीं है |

इस जानकरी के अनुसार मोदी जी पोलिटिकल साइंस से फर्स्ट क्लास में पोस्ट-ग्रेजुएट हैं | अब यह जानकारी मिलने के बाद भी यदि केजरीवाल जी को अगस्ता डील में रूचि नहीं है तो मैं उनसे यही कहूंगा कि या तो ऐसी ही आर टी आई वो सोनिया गांधी जी एवं राहुल गांधी जी की शिक्षा की जानकारी के लिए भी करें या फिर सार्वजानिक तौर पर यह स्वीकार करें कि कांग्रेस के खिलाफ कुछ करने में उनकी कोई रूचि नहीं है और वह राजनीति में सिर्फ भाजपा एवं मोदी विरोध के लिए आये हैं |

मोदी जी की शिक्षा के सम्बन्ध में दी गयी जानकारी नीचे पढ़िए | यह जानकारी मैंने साभार टाइम्स ऑफ़ इंडिया से ली है |

1 2

- Advertisement -
Varun Shrivastava
Varun Shrivastavahttp://www.sarthakchintan.com
He is a founder member and a writer in SarthakChintan.com.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular