Friday, April 19, 2024
HomePoliticsयोग दिवस का बहिष्कार कर कई विपक्षी पार्टियों ने दिखाया राजनीति का...

योग दिवस का बहिष्कार कर कई विपक्षी पार्टियों ने दिखाया राजनीति का लगातार गिरता हुआ स्तर

- Advertisement -

योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है और आज सारी दुनिया द्वारा इसे अपनाया जाना भारतीय संस्कृति के सम्मान का विषय है | योग दिवस को सभी देशों द्वारा स्वीकार किया जाना एवं उसका आयोजन करना भारत के लिए गर्व की बात है | योग दिवस पर सभी भारतियों को बिना किसी विवाद के गर्व होना चाहिए |

कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, जे डी यू समेत कई राजनैतिक दलों के नेताओं ने न तो स्वयं किसी योग शिविर या सामूहिक योग का आयोजन किया और न ही योग दिवस पर हो रहे आयोजनों पर आमंत्रण मिलने के बावजूद शामिल हुए | हालाँकि मैं यह साफ़ कर देना चाहता हूँ कि उत्तराखंड एवं कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्रियों ने योग दिवस के आयोजनों में हिस्सा लिया लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इन आयोजनों से दूरी बनाए रखी |

आखिर योग दिवस पर क्यों राजनीति हुई | यदि योग भारतीय जनता पार्टी या मोदी जी द्वारा बनाया एवं शुरू किया गया होता तो भी शायद एक बार सोच लेते कि चलो भाजपा एवं मोदी जी के विरोधी इसे स्वीकार नहीं करेंगे | लेकिन ऐसा तो नहीं है | योग भारतीय संस्कृति का हिस्सा है और योग का अपमान भारतीय संस्कृति का अपमान है |

इन विपक्षी पार्टियों ने योग दिवस का इस तरह अघोषित बहिष्कार करके भारतीय संस्कृति का अपमान किया है | सोचिये जब यह समाचार अंतर्राष्ट्रीय मीडिया द्वारा दिखाया जाएगा तो भारत की राजनीति की दुनिया में क्या छवि बनेगी ? जिस दिन विश्व में भारत का सम्मान बढ़ना था वहीँ इन विपक्षी पार्टियों ने अपनी गन्दी राजनीति खेल कर भारत विरोधी ताकतों को एक मौका दे दिया भारत का मजाक बनाने का |

मैं ऐसे सभी राजनैतिक दलों से कहूंगा कि यदि आपमें जरा भी शर्म बची हो और जरा सा भी भारतीय संस्कृति के लिए सम्मान बचा हो तो अगले साल योग दिवस पर हो रहे आयोजनों में हिस्सा जरूर लें |

कुछ तथाकथित सेक्युलर राजनैतिक दल योग के विरोध को धर्मनिरपेक्षता से जोड़ देते हैं | उनके लिए मैं नीचे कुछ फोटो दिखा रहा हूँ ताकि वो भी देखें कि किस तरह मुसलमानों ने भी खुले दिल के साथ योग दिवस पर आयोजन करके एवं उनमें बढ़ी संख्या में हिस्सा लेकर इस देश की तथाकथित सेक्युलर नेताओं को मुंहतोड़ जवाब दिया |

13445486_1238067049547400_7080375221803836984_n 13466403_1238067359547369_4752758078724131539_n 13466540_1238066872880751_670438908133598248_n 13494870_1238067509547354_9020199033800324965_n 13495263_1238066982880740_9161590720711930516_n 13501733_1238067106214061_8457443866926231244_n 13507155_1238067439547361_5252652148491474478_n 13511000_1238067209547384_5529360249021063955_n 13512228_1238067286214043_7954573053306636744_n

- Advertisement -
Varun Shrivastava
Varun Shrivastavahttp://www.sarthakchintan.com
He is a founder member and a writer in SarthakChintan.com.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular