Friday, March 29, 2024
HomePoliticsजे एन यू के मुद्दे के सहारे फिर किया जा रहा है...

जे एन यू के मुद्दे के सहारे फिर किया जा रहा है हिंदुत्व पर हमला ?

- Advertisement -

आज एक खबर पढ़ी जिस में लिखा है कि जेएनयू से गिरफ्तार कन्हैया कुमार के घरवालों ने कहा-हिंदुत्व की राजनीति से जंग जीतेगा बेटा | अब कन्हैया कुमार के घरवालों ने ऐसा कहा या नहीं ये तो हमें नहीं पता | लेकिन इस खबर के बहाने कई लोगों ने हिंदुत्व पर हमला शुरू कर दिया है |

हर बार की तरह इस बार भी वही घुमा फ़िर कर हिंदुत्व और हिन्दू धर्म पर हमला ? सिर्फ भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी जी का विरोध करने के लिए हिन्दू धर्म और हिंदुत्व को बार बार बदनाम क्यों किया जाता है ? हर मुद्दे पर हिन्दुओं और हिन्दू धर्म को क्यों घेरा जाता है ?

भारतीय संविधान के अनुसार, देशद्रोह करने वाले को सजा मिलेगी फिर चाहे वो हिन्दू धर्म पसंद करता हो या न करता हो | हिन्दू धर्म पसंद न करना आपको देशद्रोह करने की आज़ादी नहीं दे देता है | हिन्दू धर्म अगर आप को पसंद नहीं तो जो धर्म पसंद हो वो अपना लें, लेकिन बिना बात के हर मामले में हिन्दू धर्म को क्यों घसीटते हैं ?

हिन्दू धर्म विरोधी राजनीति करने वालो सुनो, हिन्दुओं की भी भावनाएं आहत होती हैं जब उन को और उन के धर्म को कोई गलत आरोप लगा कर बदनाम करता है | ऐसे सभी नेताओं से हाथ जोड़कर विनती है कि अपनी गन्दी राजनीति के लिए हिन्दू धर्म और हिंदुत्व को बदनाम करना बंद करें | आप जैसे ही लोग हैं जो इस देश को धर्म के आधार पर बाँट रहे हैं |

- Advertisement -
Varun Shrivastava
Varun Shrivastavahttp://www.sarthakchintan.com
He is a founder member and a writer in SarthakChintan.com.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular